रुद्रपुर के एक होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: प्रेमी से मिलने किच्छा से रुद्रपुर के एक होटल में पहुंची महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान होटल में खूब हंगामा भी हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और कोतवाली ले गई।
किच्छा निवासी एक महिला बुधवार शाम को घर से रुद्रपुर आ गई थी। इस पर उसके पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को उसके पति को पता चला कि वह रुद्रपुर के एक होटल में है।

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन

जिसके बाद वह होटल कार्बट इन में पहुंच गया। जहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ मिली। यह देख महिला का पति भड़क गया और उसने उसके प्रेमी की धुनाई कर दी। इससे होटल में अच्छा खासा हंगामा हो गया। हंगामा होता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही तीनों को कोतवाली ले आई। जहां महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने पर भी वह पति के साथ जाने से इंकार करते रही। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि तीनों को कोतवाली लाया गया है। जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad