सलेज पर आया दिल तो रास्ते का कांटा बन रहे साले को ही मरवाने के लिए जीजा ने दे दी सुपारी,बेकर्स पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने किया खुलासा

When his heart fell on the sled, the brother-in-law gave him a betel nut to kill his brother-in-law who was becoming a thorn in the road. Police revealed the deadly attack on the bakers

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर।काशीपुर पुलिस ने विगत 30 दिसंबर को बेकरी स्वामी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी जीजा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। जिसमें साले की पत्नी पर बुरी नीयत के चलते जीजा ने ही अपने साले की सुपारी देकर हत्या की मंशा से उसकी सुपारी दी थी।

बताते चले कि बीती 30 दिसंबर 2023 को आवास विकास में बेकरी चलाने वाले व ढकिया नम्बर एक कुण्डेश्वरी निवासी अजय पुत्र धर्मचन्द्र को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया था जब वह अपने पिता के साथ रात्रि करीब 9-40 बजे बेकरी बंद कर घर वापस जा रहे थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आज घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए घठित पुलिस टीम ने रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर किया। पुलिस ने अजय के गदरपुर के ग्राम श्यामनगर निवासी जीजा अनिल गुम्बर पुत्र करम चन्द्र ग्राम खटोला दिनेशपुर निवासी राजू पुत्र राजपाल व ग्राम महावीर नगर आदर्श नगर गदरपुर निवासी हीरा लाल पुत्र राम सुभाष को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अजय के जीजी अनिल गुम्बर ने बताया कि उसकी अजय की पत्नी पर बुरी नजर थी तथा वह उसकी जमीन को भी हथियाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी फर्म में कार्यरत राजू व हीरा को तीन लाख रूपये में सुपारी दी तथा तंमचा भी उपलब्ध कराया। क्योंकि राजू की बेटी की शादी 31 दिसंबर को थी इस लिए वह घटना को अंजाम देने के लिये राजी हो गया। कहा कि बीती 30 दिसंबर को जब अजय अपने पिता के साथ बेकरी बंद कर घर जा रहा था तो उन्होंने आवास विकास से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया तथा कुंडेश्वरी में स्कोलास्टिका स्कूल के पास निर्जन स्थान पर अजय को गोली मार दी। पूछताज में अनिल गुम्बर ने बताया कि उसने पांच माह पूर्व भी अजय पर हमला भी कराया था जिसमें अजय को चोटे आयी थी लेकिन अजय मारपीट को रोड रेज की घटना समझकर गम्भीरता से नहीं लिया और पुलिस में शिकायत भी नहीं की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही कुण्डेश्वरी रामनगर रोड के पास पेट्रोल पम्प के पास तमंचे व खाली खोखे को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 2500 रूपये इनाम की घोषणा की। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूडी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई विनोद जोशी, संतोष देवरानी, मनोज जोशी, कपिल कम्बोज, सुनील सुतेड़ी, दीपक जोशी, देवेन्द्र सामन्त, हेड कां- किशोर कुमार, कां- मुकेश कुमार, गजेन्द्र गिरी, कुलदीप सिंह, जगदीश प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, दीवान गिरी, एसओजी से हेड कां- विनय यादव, कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत व प्रदीप रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'कटर' गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर अपडेट: 30 मई तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित; टीले को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी