मोतीनगर में अस्पताल के लिए प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास, प्रसासन ने किया विफल

हल्दूचौड़: मोतीनगर के हाथीखाल गांव में 200 बेड के अस्पताल के लिए प्रस्तावित भूमि में रातों-रात कॉलम बीम डालकर कब्जा कर रहे अतिक्रमणकारी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त अतिक्रमण ध्वस्त कर विभागीय भूमि खाली कराई गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीनगर के हाथीखाल गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए सुरक्षित रखी गई 25 एकड़ भूमि के पास ही रहने वाले पूर्व सैनिक ने रातों-रात कालम बीम डालकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तहसीलदार लालकुआं नितेश डांगर, मंडी चौकी के उप निरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी, राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक भीम सिंह कुटियाल, पटवारी मनोज रावत और सुनीता लोहनी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ हरीश चंद्र पांडे, कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के सहायक अभियंता प्रकाश बड़ोंनी, सहित कई अधिकारियों ने सरकारी भूमि में बनाए जा रहे भवन को जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया। साथ ही अतिक्रमणकारी राजेंद्र सिंह मेहता को सख्त हिदायत देते हुए उसकी जमकर फटकार भी लगायी।

