पूर्व विधायक पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, शैलेंद्र मोहन सिंघल ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, जसपुर। सियासी हलकों में हलचल मचाने वाली घटना में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने एक डंपर चालक पर अपनी गाड़ी को कुचलने की कोशिश कर जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामला सीधे तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
डॉ. सिंघल ने कुंडा कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे वह काशीपुर से सिद्धार्थ पेपर मिल की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक डंपर चालक ने कथित तौर पर अत्यंत लापरवाही और आक्रामक अंदाज में उनकी कार के ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की।
पूर्व विधायक के अनुसार, डंपर की यह हरकत केवल लापरवाही नहीं बल्कि सीधी जानलेवा कोशिश थी। “ड्राइवर की सूझबूझ नहीं होती तो आज बड़ा हादसा तय था,” उन्होंने कहा। गनीमत रही कि समय रहते वाहन नियंत्रित कर लिया गया, वरना हादसा भयावह हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस हरकत में, मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडा पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 — सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक या लापरवाह ड्राइविंग — के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई गणेश दत्त भट्ट को सौंपी गई है।
हालांकि सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अगर यह केवल लापरवाही थी तो वाहन चालक मौके से फरार क्यों हुआ? और यदि यह सुनियोजित था, तो इसके पीछे कौन और क्यों?

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

सियासी सरगर्मी तेज

पूर्व विधायक पर कथित जानलेवा कोशिश का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। क्षेत्र में चर्चाएं हैं कि क्या यह महज सड़क पर लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और मंशा छिपी है? पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी, लेकिन फिलहाल काशीपुर की सियासत में इस घटना ने हलचल जरूर मचा दी है।
अब निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं — क्या डंपर चालक जल्द गिरफ्त में आएगा या मामला भीड़ में गुम हो जाएगा?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad