बेकरी की दुकान में चोरी करने की कोशिश, सफलता नहीं मिली तो बैटरी में आग लगाकर चले गए

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में चोरों ने बेकरी की दुकान में आग लगा दी. वहीं, चोर दुकान की छत पर रखा एक क्विंटल लोहा भी चोरी करके ले गए. मामला पुरानी अनाज मंडी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, पुरानी अनाज मंडी इलाके में एकांत जैन की बेकरी की दुकान है. रोजाना की तरह एकांत जैन शुक्रवार रात को करीब 9 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चले गए. शनिवार को जब वह सुबह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था. हालांकि, चोर दुकान से अंदर से तो कुछ नहीं चुरा पाए, लेकिन चोर मोमटी में रखे चार स्टैब्लाइजर, चार बैटरी, दो इन्वर्टर और चेंज ओवर के पैनल जला कर चले गए. एकांत में मामले की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

इसके बाद एकांत छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वहां से करीब एक क्विंटल लोहा भी गायब था. दरअसल, पुरानी मंडी के पीछे से ही रेलवे लाइन होकर गुजरती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पीछे के रास्ते से चोर छत पर चढ़े होंगे. इसके बाद वे किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर आए होंगे. चोरों ने बैटरी व अन्य सामान ले जाने का प्रयास किया होगा. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई होगी. आग लगती देख चोर छत से लोहा लेकर फरार हो गए होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

एकांत ने बताया कि दुकान से छत पर जाने के लिए लोहे का दरवाजा है, जिसपर अंदर से ताला लगाया गया था. यदि चोर यह ताला तोड़ने में सफल हो जाते तो काफी नुकसान हो जाता. उन्हें ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad