उत्तराखंड : यहां आवारा सांड ने स्कूटी सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की चली गई जान

खबर शेयर करें -

डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला में बड़ा हादसा हो गया. डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में लच्छीवाला के पास आवारा सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार 28 मार्च शाम को करीब सात बजे हुआ. बताया जा रहा है कि डोईवाला इलाके के ही रहने वाले 32 साल के विजय लोधी पुत्र दुखीराम किसी काम से अपनी परिचित वीरेंद्र छेत्री पुत्र दिल बहादुर निवासी लच्छीवाला के साथ स्कूटी पर कही जा रहे थे, तभी सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने उनको टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों को बड़ी राहत! महापौर ने बढ़ाई ट्रेड लाइसेंस की अंतिम तिथि

इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी. मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर गए. विजय लोधी को तो डॉक्टरों ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वीरेंद्र छेत्री ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि से सब्जियां और गेहूं की फसल बर्बाद; आंधी-तूफान के बाद 80 गांवों की बत्ती गुल

इस घटना के बाद दोनों लोग के घर में मातम छाया हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी इलाके में कई हादसे हो चुके है, वो लोग प्रशासन से भी इस बारे में शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. कई बार तो ऐसा देखने में भी आता है कि आवारा पशु लोगों पर हमला भी कर दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: ISD की टीम ने रुकवाई 17 वर्षीय नाबालिग की शादी, वापस लौटी बारात