बागेश्वर : डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी, आशिक ही निकला महिला और उसके बच्चे का हत्यारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है. बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

बागेश्वर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था. दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे. घटना को बिहार के रहने वाले मुन्ना महतो ने अंजाम दिया है.

आरोपी घटना के पहले दिन यानि पांच फरवरी को मृतक महिला और उसके बेटे को दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था. वह शाम को टैक्सी से पिंगलो पहुंचा था. रात में उसने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद उसने मृतक महिला के बेटे उत्तम को भी मौत के घाट उतार दिया. दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन

घटना की रात आरोपी पिंगलो में ही झाड़ियों में छिपा रहा और अगले दिन तड़के फरार हो गया. बताया जा रहा है कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, आरोपी बीते दिसंबर महीने में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

कंडारी के सीओ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को बिहार के चंपारण के रहने वाले मुन्ना महतो ने अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था और उसने अपराध स्वीकार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद

मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है. हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर ली गई है. पुलिस ने छह फरवरी को ही चाकू बरामद कर लिया था.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad