बागेश्वर : पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किरौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस दाैरान पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad