बागेश्वर : उत्तरायणी मेले के हवाई दर्शन कराने वाले हेलीकाप्टर के पायलट का पुलिस कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, नगर में उत्तरायणी मेले का हवाई दर्शन कराने वाले हेलीकाप्टर के पायलट व बेस मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उनके व स्टाफ के साथ कुछ पुलिस कर्मचारियों ने अभद्रता की। मानकों को ताक पर रखकर पुलिस एयर क्राफ्ट तक पहुंची।

शुक्रवार को हेलीपेड में पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए हेरिटेज एविएशन कंपनी के बेस मैनेजर मनीष भंडारी ने कहा कि गुरुवार को लगभग तीन बजे जब हेलीकाप्टर उड़ान पर था तो कुछ एसओजी के जवान सिविल ड्रेस पर वहां आए तथा हवाई मानकों का उल्लंघन कर एयर क्राफ्ट तक पहुंच गए।

पायलट कैप्टन अरविंद पांडे ने बताया कि उनकी ओर से जब हेली सेवा संचालित की जा रही थी तभी उनके पास दो पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस पर आए तथा जबरन हेलीकॉप्टर को रुकवाया तथा उनके पास आकर अभद्रता की तथा हेली सेवा बंद करने की बात कही। पायलट ने कहा कि उनके पास यूगाडा व जिलाधिकारी की अनुमति है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के लोगों से पुलिस बदनाम हो रही है। जिस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

बता दें 4 दिन पूर्व इस हेली सेवा का बागेश्वर महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों ने विरोध जताया था. उनका आरोप था कि बिना अनुमति के ही महाविद्यालय के फील्ड से व्यावसायिक उड़ानें भरी जा रही है. इतना ही नहीं मामले को लेकर छात्रों ने धरना भी दिया था. हालांकि, डीएम ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से वार्ता की. जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज से उड़ान भरने पर हामी भरी थी .

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

बता दें कि उत्तरायणी मेला पूरे रंग में चढ़ चुका है. नुमाइशखेत मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. मेला आने वाले को स्थानीय किसान और शिल्पकारों के बनाए उत्पाद काफी पसंद आ रहे हैं. जिससे स्थानीय उत्पादों की अच्छी खरीदारी हो रही है.

विकास प्रदर्शनी में लगे उद्यान विभाग के स्टॉल पर आई सब्जियों लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं. स्टॉल पर तोली निवासी किसान बलवंत सिंह के उगाए 10 मीटर लंबा बड़ी इलायची का पौधा, कांडा के खीमानंद की उगाई 9.400 किलो की तुमड़ी, सात किलो का कद्दू, डंगोली निवासी लीला मेहता की उगाई चार किलो की ब्रोकली, कर्मी गांव की कलावती देवी की उगाई साढ़े तीन किलो की गोल मूली, कर्मी गांव की दीपा देवी की उगाई छह किलो की लौकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad