बाजपुर : कैंटर चालक की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

बाजपुर: कैंटर चालक की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल और अर्जुन (13) पुत्र भारत और रवि 14 पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे। कि जब वह शुक्रवार कि देर शाम सीएनजी टेंपो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे कि यूपी बॉर्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से तेजरफ्तार कैंटर चालक ने सीएनजी टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंन फानन में जब परिजनों द्वारा निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया था। और अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में जब उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वही मृतकों के परिजनों द्वारा बताया गया है कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। और इंटर कॉलेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य