बाजपुर : नशे के आदी युवक को परिजनों की डांट इतनी अखरी कि युवक ने दे दी जान

खबर शेयर करें -

नशे के आदी युवक को परिजनों की डांट इतनी अखरी कि उसने जान दे दी। युवक का शव घर के पास जंगल से बरामद किया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

बरहैनी बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी योगेश (24 वर्ष) नशे का आदी था और बताया जाता है कि परिजन उसकी इस लत से परेशान थे। बीते शुक्रवार को योगेश नशे की हालत में घर पहुंचा तो परिजनों ने फटकार लगा दी थी। परिजनों की डांट योगेश को इतनी अखरी कि वह क्रोध में घर से बाहर निकल गया और चेतावनी दी कि अब वह कभी लौट कर नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हुआ भी ऐसा, देर तक योगेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गंभीर हालत में परिजनों ने योगेश को घर के पास जंगल से बरामद किया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां दो दिन तक चले उपचार के बाद रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि जहर की वजह से युवक की मौत हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य