गुलरभोज : मां के सामने ट्रेन की चपेट में आई बेटी, आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला हुई बेसुध

खबर शेयर करें -

गुलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए।

आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

ग्राम कोपा सिंगला निवासी नागेंद्र की पत्नी संजू रजाई सिलने का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह घर से रेलवे लाइन पार कर ठेकेदार को रजाई देने के लिए निकली थी। मां के पीछे उसकी बेटी सृष्टि (3) भी आने लगी। इसी बीच अचानक रामनगर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन संख्या 05043 आ गई। ट्रेन को आता देख संजू ने सृष्टि को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सृष्टि ट्रेन से टकराकर दूर छिटक गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल ने बताया कि उनके पास किसी भी ट्रेन चालक या रेल पथ की ओर से कोई मेमो नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad