पर्वतीय समाज पर टिप्पणी पर भड़का जनाक्रोश, सैकड़ो की तादाद में एकत्रित हुए पर्वतीय समाज के लोगों ने जन आक्रोश रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Public anger erupted over the comment on the mountain society by the President of the Bar Association, hundreds of people gathered in the mountain society protested by taking out a public outrage rally

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा पुलिसकर्मी के साथ फोन पर की गई अभद्रता पर वकील साहब को भले ही न्यायालय द्वारा राहत मिल गई हो परंतु पर्वतीय समाज पर की गई टिप्पणी से क्षेत्र के पर्वतीय समाज में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है पर्वतीय समाज के लोगों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा पर्वतीय समाज पर टिप्पणी करने पर गुस्सा जाहिर करते हुए काशीपुर में आक्रोश रैली निकाल कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा के जंगल में टस्कर हाथी का तांडव, 72 घंटे के भीतर तीसरी जान ली; क्षेत्र में भारी दहशत

 

रविवार को रामलीला मैदान में एकत्रित हुए पर्वतीय समाज के लोगों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा पर्वतीय समाज पर टिप्पणी करने पर आक्रोश जाहिर करते हुए  जन आक्रोश रैली निकालकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया रामलीला मैदान से शुरू हुई जन आक्रोश रैली चीमा चौराहे से कटोराताल रोड,माता मंदिर रोड से जेल रोड से होते हुए कोतवाली पहुंची जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही जिसके बाद भारी संख्या में पर्वतीय समुदाय के लोग कोतवाली के आगे धरना देकर बैठ गये।बाद में पर्वतीय समाज के लोगों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को ज्ञापन देकर बार अध्यक्ष के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं रैली में वक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी को सार्वजनिक रूप से पूरे पर्वतीय समाज से लिखित में माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि अति शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को भी मजबूर होंगे।पर्वतीय जन आक्रोश रैली में शामिल मुख्य लोगों में बी डी कंडवाल, सुरेन्द्र सिंह जीना, पुष्कर सिंह बिष्ट,दीप चंद्र जोशी, चंद्र भूषण डोभाल,नीरज कांडपाल, पंकज पंत,मोहित उपाध्याय, त्रिलोक सिंह अधिकारी,राज शर्मा,मनोज डोबरियाल,दिनेश चंद्र जोशी,भुवन चंद्र भगत,मनोज पंत,कैलाश माजिला, समेत हजारों की संख्या लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस मुस्तैद; मेला क्षेत्र 8 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित, यातायात प्लान लागू
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : खनिज रॉयल्टी दरों में वृद्धि और एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त विधिक सहायता