कोतवाल रवि सैनी की पैनी नजरों से नहीं बच सका बरेली का गुड्डू, आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम चोरी का खुलासा

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। कोतवाली आईटीआई प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी की पैनी नजर और सक्रिय पुलिसिंग के चलते बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बरेली निवासी एक शातिर चोर को चोरी किए गए ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को तजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11, बाजपुर ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 8 फरवरी की रात किसी अज्ञात चोर ने उनके बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर महंगे स्पेयर पार्ट्स चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल रवि सैनी ने पुलिस टीम गठित कर चोर की तलाश में अभियान चलाया। लगातार सुरागरसी और चेकिंग के दौरान 9 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परमानंदपुर हाईवे के नीचे से आरोपी इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज, जनपद बरेली को चोरी किए गए माल के साथ दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मारुति सुजुकी कंपनी के कई ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए, जिनमें ऑयल फिल्टर, फ्यूल फिल्टर, एयर क्लीनर सहित अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल बलवंत सिंह और कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad