हल्द्वानी: बच्चे को बचाने के चक्कर में स्कूटी से गिरे बीडीसी सदस्य के पति की मौत

खबर शेयर करें -

ल्द्वानी: गौलापार के दौलतपुर निवासी 57 वर्षीय दीवान सिंह की एक हादसे में मौत हो गई। वह अपनी ई-स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक बच्चे को बचाने के चक्कर में स्कूटी फिसल गई और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

 

पत्नी हाल ही में बनी थीं बीडीसी सदस्य

 

दीवान सिंह की पत्नी गंगा बिष्ट हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) चुनी गई थीं। जिस दिन यह हादसा हुआ, गंगा बिष्ट उपप्रमुख के चुनाव में मतदान के लिए ब्लॉक गई थीं, जबकि दीवान सिंह चुनाव में मिले समर्थन के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दीवान सिंह को एसटीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad