
राजू अनेजा ,काशीपुर। एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। गैस की कमी की आशंका से लोग जल्दबाजी में सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी घबराहट का फायदा उठाकर ठग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एलपीजी बुकिंग से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों को साइबर अपराधी खास तौर पर टारगेट कर रहे हैं। इसके लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन और लिंक शेयर किए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों में तत्काल गैस सिलेंडर डिलीवरी या इमरजेंसी गैस सप्लाई जैसे लुभावने दावे किए जाते हैं, जिससे लोग जल्दबाजी में इन पर क्लिक कर देते हैं।
साइबर अपराधी बिल्कुल असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट भी बना रहे हैं। जब लोग गूगल पर गैस बुकिंग की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर सर्च करते हैं तो कई बार ये फर्जी लिंक सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। कई लोग बिना जांच-पड़ताल किए इन वेबसाइट्स पर दिए गए पेमेंट लिंक पर क्लिक कर देते हैं और समझते हैं कि उनका गैस सिलेंडर बुक हो गया है, जबकि असल में वे ठगी का शिकार बन जाते हैं।
इन फर्जी वेबसाइट्स में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर उपभोक्ताओं से ओटीपी, बैंक अकाउंट नंबर, यूपीआई आईडी या अन्य निजी जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही उपभोक्ता यह जानकारी साझा करते हैं, साइबर ठग उनके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
ऐसे करें बचाव
गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप या वेबसाइट से ही करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक अकाउंट या कार्ड डिटेल्स साझा न करें।
सोशल मीडिया या गूगल पर दिखने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
ठगी का शिकार होने पर क्या करें
यदि गलती से किसी फर्जी लिंक पर भुगतान हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करें। ऐसी स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की जानकारी दें। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान थोड़ी सी सावधानी बरतकर ही ऐसे साइबर ठगी के मामलों से बचा जा सकता है।
ताजा खबर
- युद्ध की आंच में फंसा काशीपुर का बासमती निर्यात, कंटेनर अटके तो उद्योगपति-किसान दोनों संकट में
- सावधान! सिलेंडर बुकिंग की जल्दबाजी में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया पर एलपीजी के नाम पर साइबर ठग सक्रिय
- नेहा बनकर जोहरा ने बिछाया जाल, रामपुर के युवक को काशीपुर बुलाकर रुद्रपुर में बनाया हनी ट्रैप का शिकार
- गिरिजा देवी मंदिर: खोदाई में दिखी 64 साल पुरानी रहस्यमयी गुफा; 1962 में पशुओं के आने-जाने का था रास्ता
- हरीश रावत का सरकार पर प्रहार: “धामी सरकार खुद बदल रही है उत्तराखंड की डेमोग्राफी”; वन ग्रामों के हक के लिए तहसील में हुंकार
- हल्द्वानी: ऊंचापुल पर चला प्रशासन का बुलडोजर; हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर बहुमंजिला भवन ध्वस्त, शहर के अन्य हिस्सों में भी होगी कार्रवाई
- उधम सिंह नगर में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, गदरपुर में अवैध रिफिलिंग करते युवक 12 सिलेंडरों समेत दबोचा
- रामनगर: सिलेंडर संकट से होटल इंडस्ट्री बेहाल; मेनू से गायब हुए ‘पकोड़े’, अब लकड़ी के चूल्हों और तंदूर के भरोसे ‘शाही शादियाँ’
- उत्तराखंड बजट सत्र: खनन के मुद्दे पर सदन में हंगामा; सरकार ने गिनाया 1000 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
- उत्तराखंड में मिलावट का खेल: हर 9वां फूड सैंपल फेल; स्वास्थ्य मंत्री का सदन में बड़ा ऐलान—अब हाट-बाजारों और मेलों में भी होगी नियमित सैंपलिंग


