हल्द्वानी में बेखौफ चोर : बंद घर में घुस आराम से खिचड़ी बना खाई फिर तसल्ली से नहा के लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर मैं चोर बेखौफ हो गए हैं। अब मुखानी थाना क्षेत्र में इस बार भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाया है। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने रातभर घर को खंगाला। चोरी करने के दौरान भूख लगी तो घर में ही खिचड़ी बनाकर फुर्सत से खाई। सुबह जाने से पहले बाथरूम में नहाया भी। इसके बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार पांच महीने पहले छह सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी घर की देखरेख कर रहे थे।
छह फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह के साथ पुलिस को दी। एसओ रमेश बोरा टीम संग पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले। पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला, घर के अंदर भगोने में खिचड़ी बनाकर खाई और सुबह नहाया।
इसके बाद चोर लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार हो गए। चोर जूठे बर्तन कमरे में फेंक गए। एसओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी