बेरीपड़ाव : इस बड़े रेस्टोरेंट की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, दुकानदार गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हल्द्वानी आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीपड़ाव मैं एक रेस्टोरेंट में जब छापेमारी की. जिसमें भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

आबकारी विभाग की दबिश के दौरान गिरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी दुर्गापालपुर को मौके से गिरफ्तार किया. दुकान में तलाशी के दौरान 10 पेटी शराब बरामद की गई. पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुकान में काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था. पूछताछ में आरोपी ने बताया शराब को वह कम दामों में बाहर से खरीद कर लेकर अपने रेस्टोरेंट में ऊंचे दामों में बेचता था. आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि दुकानदार द्वारा काफी दिनों से दुकान के आड़ में शराब की तस्करी कर रहा था. जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad