भरोसे की आड़ में विश्वासघात… देवर की शह पर ही दरिंदों ने रौंदी भाभी अस्मत

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,रुद्रपुर। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी साजिश में महिला का अपना देवर ही शामिल निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त चल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास से चलने का दबाव बनाया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर बाइक रुकवा ली।
यहीं पर दरिंदगी की इंतिहा पार की गई। महिला का आरोप है कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि वह वापस लौट गया।
किसी तरह सदमे में डूबी महिला देर रात देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी वारदात उसकी शह पर अंजाम दी गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी आरोपी राजा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
रिश्तों के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पति ने रोका, तो देवर संग मेला देखने गयी महिला के साथ देवर के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें