
राजू अनेजा,रुद्रपुर। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी साजिश में महिला का अपना देवर ही शामिल निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त चल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास से चलने का दबाव बनाया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर बाइक रुकवा ली।
यहीं पर दरिंदगी की इंतिहा पार की गई। महिला का आरोप है कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि वह वापस लौट गया।
किसी तरह सदमे में डूबी महिला देर रात देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी वारदात उसकी शह पर अंजाम दी गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी आरोपी राजा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
रिश्तों के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
- लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
- उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश
- हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
- काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
- महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती
- काशीपुर:अस्पताल की व्यवस्था को हुआ मोतियाबिंद ! मोबाइल की टॉर्च से करना पड़ रहा हे मरीजों का इलाज
- मिशन 2027 की तैयारियों को धार देगी भाजपा, आज पेश होगा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड; यूसीसी, नकल विरोधी कानून और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएगा संगठन
- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी के एसएसपी बदले गए

