वर्षों तक विभाग की सेवा कर सेवानिवृत्त होने पर इनको गौला वन परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दिनांक 30 अप्रैल 2023 को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर दिनांक 01 मई 2023 को गौला वन परिवार के सदस्यों द्वारा श्री नारायण सिंह पूना उप वनक्षेत्राधिकारी, श्री हीरा सिंह बिष्ट वाहन चालक एवम श्रीमती कमला त्रिपाठी टी सी को भावभीनी विदाई दी गई ।

शीशमबाग वन परिसर हल्द्वानी में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में गौला रेंज के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर वनक्षेत्राधिकारी गौला चन्दन सिंह अधिकारी के अतिरिक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी बलवन्त सिंह नेगी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी के वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा, उप वनक्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल, प्रमोद सिंह बिष्ट, नैन सिंह नेगी, वन दरोगा ललित मोहन जोशी, वन बीट अधिकारी भुवन चन्द्र तिवारी, राजेन्द्र पालीवाल के अतिरिक्त खष्टी देवी ने उक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाश डालकर अपने विचार व्यक्त किए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इस अवसर पर गौला रेंज के समस्त स्टाफ द्वारा उनके सुखमय और निरोगी जीवन की कामना करते हुए भावुक होकर विदाई दी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की ।
कार्यक्रम का संचालन भुवन चन्द्र तिवारी, वन बीट अधिकारी द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी