भीमताल : खेत में चारा काट रही निकिता पर बाघ ने किया हमला, 10 दिनों में तीसरी मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों बाघ और गुलदार का आतंक है. इसी बीच भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा गांव में आदमखोर बाघ ने फिर एक बालिका को निवाला बनाया. घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है. भीमताल क्षेत्र में 10 दिन में बाघ के हमले की ये तीसरी घटना है, जहां युवती की मौत हुई है.

जानकारी के मुताबिक, भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही किशोरी पर बाघ ने हमला कर दिया. किशोरी का शव घटना स्थल से दो किमी दूर से बरामद कर लिया गया है. किशोरी की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है. 10 दिन के भीतर यह तीसरी घटना है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

तांडा निवासी आनंदमणी भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम निकिता शर्मा (18 वर्ष) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी. अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया. बालिका के चिल्लाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो बाघ निकिता को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. लेकिन तब तक निकिता की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

10 दिन में बाघ के हमले में तीसरी मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. वन विभाग पिछले 10 दिनों से आदमखोर बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है. लेकिन बाघ लगातार लोगों को निवाला बना रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad