भीमताल : मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले रामनगर में महिला को बाघ ने निवाला बनाया था. वहीं बीते शाम भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में जंगल में चारा काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई. इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जहां गुलदार ने ग्रामीणों के ऊपर भी हमला करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि भीमताल ब्लॉक के गांव के दूरस्थ तोक कसाइल में बीते शाम 35 वर्षीय इंदिरा देवी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काट रही थी, तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई.मौके पर अन्य ग्रामीणों के शोर पर गुलदार उन पर भी हमलावर कर दिया. फिर गुलदार जंगल की ओर भाग गया. महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का काफी दिनों से आतंक है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

कई बार गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से ग्रामीणों ने मांग उठाई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष हैं. विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन पर घटना से अवगत कराने के साथ मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने को कहा है. महिला का पति मोहन बेलवाल खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्चा चलाता है. घटना के बाद से दो बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad