भीमताल हत्याकांड: प्रेमी अभिषेक गिरफ्तार, ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुई थी नजदीकियां

खबर शेयर करें -

भीमताल: भीमताल झील में महिला को डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने देर रात उसके प्रेमी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह महिला के गांव डकोर का ही रहने वाला है।


 

कैसे हुई हत्या?

 

पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने बताया कि उसका महिला पुष्पा से संपर्क बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आने के दौरान हुआ था। पुष्पा और अभिषेक के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। पुष्पा लगातार अभिषेक पर अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

अभिषेक ने बताया कि उसने महिला को पहले दिल्ली बुलाया, फिर उत्तराखंड ले आया। यहाँ शराब के नशे में बच्चों से बात कराने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पुष्पा को झील में डुबोकर मार डाला। अभिषेक ने कबूल किया कि महिला के पति को छोड़कर साथ रहने पर अड़ी होने के कारण उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

 

घटनाक्रम

 

पुष्पा बीती 27 मई को अपने पति के साथ मायके जालौन जा रही थी। रास्ते में उसने पति को वापस भेज दिया और खुद झांसी चली गई, जहाँ से वह दिल्ली पहुंची। बाद में उसका शव भीमताल झील किनारे मिला था। पुष्पा के पति की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस को अभिषेक ने बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करता था। कुछ समय बाद वह गांव लौट आया और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा। दो साल पहले ऋषि तिवारी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही उसकी पुष्पा से नजदीकियां बढ़ी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Ad