नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 5 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. यह हादसा नैनीताल के कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास हुआ है. बस में 32 लोग सवार थे. जो कि हिसार से नैनीताल घूमने आए थे.

बस के खाई में गिरते ही घटनास्थल पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

घटना स्थल से घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी यात्रियों की खोज के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रही है. बस किन कारणों से खाई में गिरी है. अभी इसका पता नहीं चल सका है. अस्पताल में भर्ती कई घायल यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'

चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनास्थल से पता चला कि बस में 32 लोग सवार थे. जो हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आए हुए थे. जहां उनकी बस रविवार रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं. इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है. बाकी यात्रियों का देर रात तक रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad