नैनीताल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मे एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल जिले में दिल्ली नंबर की कार देवीपुरा सौड रूट पर गहरी खाई में गिर गई है। सड़क हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव का कार्य कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांव से नैनीताल जाने वाले रूट पर दिल्ली रजिस्टर्ड कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वकत कार में पांच लोग सवार थे। ग्रामीणों ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

ग्रामीणों ने बचाव कार्य में जुटने में काफी कोशिश लेकिन खाई के काफी गहरा होने की वजह से वे सफल नहीं हो पाए। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई लेकिन खबर लिखे जाने तक मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू टीम ने शवों को कोटाबाग अस्पताल ले गए। पुलिस की ओर से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad