अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दस ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

खबर शेयर करें -

खटीमा: सितारगंज में राजस्व विभाग की टीम ने 24 घंटे में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खनन क्षेत्र में छापेमारी कर एसडीएम और तहसीलदार ने 10 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है.

सितारगंज में राजस्व विभाग की टीम ने सिसौना गांव में मुख्य सड़क पर चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा, इनमें 70 क्विंटल खनन सामग्री की अनुमति थी लेकिन ट्रॉली में करीब 150 क्विंटल ओवरलोड खनन सामग्री लदी थी. वहीं, जांच पाया गया कि एक ट्रॉली में नंबर प्लेट ही लगी थी और अन्य ट्रॉली के ऊपर दो नंबर प्लेट मिली. जिसके बाद दोनों वाहनों खनन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

वहीं, राजस्व विभाग की कार्रवाई में बरुवाबाग में आठ ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गयी हैं. सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है. अचानक प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी ने बताया कि खनन सामग्री परिवहन करने वाले दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके अतिरिक्त जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में अलग-अलग पंजीकरण की दो नंबर प्लेट मिली, उसकी जांच के लिए एआरटीओ को लिखा जाएगा. एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad