बड़ी खबर, यूपी से रामनगर गिरजा देवी माता के दर्शनों के लिए आ रहा श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी हाईवे पर पलटा, टेंपो में सवार 27 श्रद्धालुओं में से 17 श्रद्धालु हुए घायल
Big news, a small elephant full of devotees coming from UP to visit Ramnagar Girja Devi Mata overturned on the highway, 17 of the 27 pilgrims in the tempo were injured
राजू अनेजा,रामनगर। यूपी से रामनगर के गिरिजा मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो हाइवे पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। वही तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को उप्र के जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से लोग रामनगर स्थित गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और टेंपो में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी वही श्रद्धालुओं के मुताबिक वाहन की स्पीड तेज थी। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक दीवान सिंह बिष्ट व नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा व पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

