बड़ी खबर : पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, तीन की मौत सात घायल

खबर शेयर करें -

टनकपुर : पूर्णागिरि मार्ग पर ठुलीगाड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को निजी बस ने कुचल दिया। घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात घायल हैं। घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है। उत्तर प्रदेश के बहराइच व बदायूं के आए श्रद्धालुओं का जत्था मां पूर्णागिरि के दर्शन कर वापसी में ठुलीगाड़ पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

हादसा पूर्णागिरि मंदिर से 7 किमी की दूरी पर हुआ। टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही निजी बस ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस व अन्य श्रद्धालुओं की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों के जरिए टनकपुर अस्पताल लाया गया। बस का चालक फरार है। सूचना के बाद मेलाधिकारी एसडीएम सुंदर सिंह व सीओ अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

मृतक-
मायाराम (32) पुत्र बब्बर, निवासी सोहरबा, बहराइच
बद्रीनाथ (40) पुत्र राम लखन, निवासी बहराइच
अमरावती (26) पुत्र महराम सिंह, निवासी बिडोला पिल्खी, बदायूं

घायल –
नेत्रवती (20) पुत्री वीर सिंह, निवासी नगरपुखरा, उजैनी बदायूं
रामदेही (30) पत्नी तोताराम, निवासी बेगमपुर, सोहरबा, रामगंगा बहराइच
रामसूरत (50) पुत्र असरफी, निवासी सोहरबा, रामगंगा बहराइच
पार्वती देवी (40) पुत्री लालता प्रसाद, निवासी राजा मिल सोहरबा, रामगंगा बहराइच
सरोज (03) पुत्री बद्रीनाथ, निवासी दरैया, रामगंगा बहराइच
कौशल्या (35) पत्नी बद्रीनाथ, निवासी सोहरबा चितौरा, बहराइच
कुसुम देवी (50) पत्नी राम स्वरूप, निवासी सहरोबा, बहराइच