हल्द्वानी के रामपुर रोड पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

बताया जा रहा है कि रामपुर रोड चांदनी चौकी निवासी 51 वर्षीय मान सिंह परगांई अपनी बेटी के साथ बाजार जा रहे थे. बाइक सवार पिता-पुत्री पंचायत घर के पास पहुंचे ही थे कि रुद्रपुर की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

जहां इलाज के दौरान मानसिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का इलाज किया जा रहा है. टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और डंपर को सीज कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad