बिन्दुखत्ता : काररोड स्थित शहीद स्मारक के पास अनियंत्रित बाइक की सेचुरी पेपर मिल की दीवार में जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं : यहां बिन्दुखत्ता काररोड स्थित शहीद स्मारक के पास अनियंत्रित बाइक की सेचुरी पेपर मिल की दीवार में जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर लाये जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत देख युवक को हल्द्वानी उपचार के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

प्राप्त जानकारी के आनुसार, लालकुआं कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र हाथीखाना निवासी 25 वर्षीय युवक नूर मोहम्मद अपने निजी काम से बाइक से बिन्दुखत्ता काररोड जा रहा था तभी शहीद स्मारक के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सेचुरी पेपर मिल की दीवार से टकरा गई, बाइक के दीवार से टकराने पर बाइक सावर नूर मोहम्मद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना आज सोमवार 3 बजे के आसपास की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत में उसका उपचार किया, वहीं युवक की हालत में कोई सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस घटना में युवक की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad