बिन्दुखत्ता : रामलीला के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा घोड़ानाला में आयोजित श्रीरामलीला के अंतिम दिन राम राज्या भिषेक के बाद उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायकों व कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतुति देकर पूरी रात दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, सोमवार प्रात: हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ लीला का समापन हो गया है।


बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में पिछले 11 दिन से चल रही रामलीला का हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है, इससे पूर्व रविवार की रात्री को रावण वघ के बाद अयाेध्या लौटे प्रभू श्री राम के राज्या भिषेक का मंचन किया गया, जिसके बाद उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक पुष्कर महर, राकेश पनेरू व प्रियंका एवं तमाम कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक नाचने को मजबूर हो गए, शानदार प्रस्तुति के चलते दर्शक प्रात: तीन बजे तक पंडाल में जमें रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

इस दौरान कमेटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय कलाकारों को सम्मानित किया गया, इससे पूर्व पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी, समासेवी किरन डालाकोटी ने किया, इस मौके पर संरक्षक कमलेश चंदौला, कमेटी के अध्यक्ष सन्नी कापड़ी, कमलेश चंदोला, मोहन बसवाल, दीपक नैनवाल, प्रकाश कापड़ी, गोबिंद दानू, प्रदीप मलाडा, कृपाल नेगी, दीपक जोशी, नरेंद्र सिंह खेतवाल, रविंद्र बोरा, दीपक बिष्ट, नवीन कापड़ी, नंदा बल्लभ जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद