बिंदुखत्ता : धनुष यज्ञ की रामलीला में क्षेत्रीय कलाकारों ने किया सुंदर मंचन, देखें झलिकया

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित चैत्र मास की रामलीला के तीसरे दिन का शुभारंभ अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज, चेयरमैन लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद व परशुराम लक्ष्मण संवाद का शुंदर मंचन किया।


संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में पहली बार चेत्रमास की रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के युवाओं द्वारा बढ़चढ़ के भागीदारी निभाई जा रही है। गुरुवार को रामलीला के तीसरे दिन की लीला का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज ने कहा कि जनता राम के चरित्र से शिक्षा लेकर एक संस्कारवान समाज को स्थापित करने में अपना योगदान दें, उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। उन्हें रामलीला के सफल संचालन पर कमेटी का आभार जताया। लालकुआं चेयरमैन लालचंद सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को एक नई दिशा मिलती है, राम के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा कि रामलीला के माध्यम से कमेटी ने युवाओं को नशे व अन्य विकारों को दूर कर धर्म और कर्म की ओर अग्रसर करने का काम किया है। इस मौके रामलीला विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र शेखर जोशी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सन्नी कापड़ी, प्रबंधक मोहन बसवाल, संरक्षक कमलेश चंदोला, दीपक नैनवाल, प्रकाश कापड़ी, प्रदीप मलाडा, कृपाल नेगी, दीपक जोशी, मोहन बसवाल, नरेंद्र सिंह खेतवाल, रविंद्र बोरा, दीपक बिष्ट, विमल चौधरी ,नवीन कापड़ी, नंदा बल्लभ जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें