बिंदुखत्ता : 11वीं का नाबालिग स्टूडेंट लापता, स्कूल जाने का कहकर घर से निकला वापस नहीं लौटा, पिता ने कराया मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां घोड़ानाला क्षेत्र के सुभाषनगर से कैम्पस स्कूल पंतनगर को निकला कक्षा ग्यारहवीं का छात्र पीयूष बिष्ट पिछले दो दिन से लापता है, जिस पर परिजनों ने छात्र पीयूष बिष्ट की गुमसुदगी थाना लालकुआं में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर घोड़ानाला निवासी डिगर सिंह बिष्ट का 16 वर्षीय पुत्र पीयूष बिष्ट घर से कैंपस स्कूल पंतनगर के लिए निकला था लेकिन देर शायं तक घर न लौटने पर परिजनों में हड़कम मच गया, आनन फानन में पीयूष की गुमशुदगी की जानकारी उसके विद्यालय से लेकर उसके दोस्तों तक ली गयी,लेकिन पीयूष का कही आता पता न लगने पर आज सुबह उनके परिजनों ने थाना लालकुआं में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई है, परिजनों के अनुसार पीयूष में फुटबॉल को लेकर काफी ललक थी और वह अक्सर फुटबॉल खेलने के बारे में अपने घर वालो से बात किया करता था। इधर लाल कुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार मामले की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने लापता छात्र पीयूष की खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर