बिन्दुखत्ता : देवभूमि श्री राम लीला में लक्ष्मण ने सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ने किया सीता हरण

खबर शेयर करें -

लालकुआं : देवभूमि श्री राम लीला कमेटी, घोड़ानाला, द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार रात्रि को मंचन में प्रभु राम लक्ष्मण और सूर्पनखा के बीच संवाद के दौरान लक्ष्मण सूर्पनखा का नाक काट देते हैं। वह रोती रोती अपने भाई रावण के पास जाती है, इसके उपरांत रावण साधु का भेष बनाकर माता सीता को हर कर ले जाता है और राम और लक्ष्मण जंगलों में इधर-उधर ढूंढ़ते हैं पर नहीं मिलती है। इस दौरान सभी जय श्री राम, जय श्री राम का जाप करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रात्रि नाइट के मुख्य मेहमान की टीम ने आरती पूजन कर नाइट का शुभारंभ किया। उसके उपरांत प्रबंधक कमेटी के द्वारा मुख्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'

इस अवसर पर मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने श्री राम लीला कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा युवाओं को श्री रामचंद्र जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, कृपाल नेगी, भुवन जोशी, छात्र नेता तनुजा सामंत, रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी, जीत सिंह ठकूना पूर्व सैनिक गोपाल नेगी, मूलचंद कोरी, भागवत पांडे, दुर्गा ठकुन्ना, सुनील प्रसाद समाजसेवी ,सूर्यपर्कश ,इत्यादि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad