लालकुआं : बिन्दुखत्ता में डिलीवरी ब्वॉय के प्यार में पड़ी लड़की युवक संग हुई फरार, क्षेत्र में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करता था युवक

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता ग्राम के इलाके में एक लड़की को ऑनलाइन कंपनी के सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय से प्यार हो गया। फिर दोनों ने घर से फरार होने का उठाया कदम।

प्राप्त समाचार के अनुसार यहां कालिका मंदिर तिवारी नगर प्रथम निवासी भुवन राम की लड़की को ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने वाला युवक पांच दिन पूर्व अर्ध रात्रि में तीन पहिया वाहन से ले गया। परिजनों को तब पता चला जब बेटी रोज सुबह चाय लाती थी और नहीं लाई तो हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बताया जाता है इकबाल सिंह नाम का युवा ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने आता था, जिसने पानी पीने के बहाने लड़की से बातें करने की शुरुआत करी। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।और फिर यह भगाने तक का सफर तय कर दिया!

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी का टिकट कटने का डर या ओवर कॉन्फिडेंस? ‘100 प्रतिशत टिकट’ के दावे ने बढ़ाई लालकुआं की सियासी हलचल

पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इधर परिजन के पास अज्ञात नंबर से किसी अन्य व्यक्ति का फ़ोन आया कि दोनों गोवा में हैं, साथ ही वह पैसे की मांग परिजनों से कर रहा है और कह रहा है पैसे भेजो मैं इनको रोक लेता हूं!

यह भी पढ़ें 👉  पॉस्को मामले में आरोपी राशिद दोषमुक्त, अदालत ने कहा—आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad