बिंदुखत्ता : किसान के झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, दो बकरियां, भैंस समेत घर का सारा राशन जलकर राख

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता इमली घाट के पास एक किसान के झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. झोपड़ी में आग लगने से किसान का अनाज समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. इतना ही नहीं किसान की दो बकरियां और एक भैंस भी आग की चपेट में आ गई. जिसकी वजह से दो बकरियों जिंदा जल गई. जबकि, भैंस बुरी तरह से झुलस गई. बताया जा रहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले पूरी तरह से झोपड़ी जलकर राख हो गई. फिलहाल, गरीब मजदूर परिवार प्रशासन से राहत के लिए अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

बताया जा रहा कि पीड़ित किसान रोशन आर्य ट्रैक्टर चलाकर अपना गुजर बसर करता है. आज अल सुबह रोशन आर्य के झोपड़ी में अचानक आग लग गई. जब तक कुछ कर पाते, तब तक रोशन की झोपड़ी जलकर राख हो गई. रोशन और उसका परिवार किसी तरह जान बचाकर झोपड़ी से बाहर निकला, लेकिन आग की घटना में रोशन आर्य की दो बकरियां, बिस्तर, राशन, घर का सामान जलकर राख हो गया. इसके अलावा एक भैंस भी आग की वजह से बुरी तरह जल कर झुलस गई. आग लगने से रोशन आर्य का परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

पीड़ित किसान रोशन आर्य ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. सूचना के बाद मौके पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन में जुटा हुआ है. अभी तक रोशन के झोपड़ी में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. पीड़ित का कहना है कि वो परिवार के लोग सोए हुए थे. तभी अचानक से आग भड़क गई तो वो किसी तरह से जान बचाकर घर से बाहर निकले. बताया जा रहा कि सूचना के काफी देर बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, लेकिन उससे पहले झोपड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी.