बिंदुखत्ता : आफत की बरसात- बारिश में रसोई की छत गिरी, बाल बाल बची गृहणी, सामान क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें -

इन दिनों कुमाऊं भर में बारिश ने कहर भरपाया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद है। बारिश के कारण गांव इंद्रानगर 2 में ग्रामीण के रसोई की छत गिरने के कारण भारी नुकसान हो गया।

गांव इंद्रानगर निवासी किशन सिंह बिष्ठ के रसोई की छत गिर गई। किशन सिंह ने बताया तेज बारिश व तेज हवा होने के कारण रसोई की छत नीचे गिर गई। जब रसोई की छत गिरी अंदर परिवार से उनकी पत्नी काम कर रही थी, छत के बीचो बीच लगी लिपटिस की बल्ली जैसे ही टूटी तो तेज आवाज आई जिससे काम कर रही महिला को आभास हो गया और वह तुरंत कमरे से बाहर निकल आई जिस कारण बड़ी अनहोनी होने से टल गई। उनकी पत्नी के बाहर आते ही कुछ ही समय में पूरी छत ही नीचे आ गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध लीसा तस्करी के खेल में जालसाजी का खुलासा; वाहन के इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर हो रहा था परिवहन, कुसुमखेड़ा के रवि भट्ट पर FIR दर्ज

किशन सिंह ने बताया कि उसका परिवार का मुश्किल से गुजारा चलता है। वह दिहाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। उसने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के हीरो बने सतीश चुघ, गैस किल्लत के बीच खुद खड़े होकर बंटवाए सिलेंडर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की हैट्रिक के लिए लालकुआं से चंदोला ने ठोकी ताल, जिला पंचायत के बाद अब विधानसभा पर नजर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें