बिन्दुखत्ता : राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चाइल्ड सैंक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 4 विद्यार्थियों का हुआ चयन

खबर शेयर करें -

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के पांच खिलाड़ियों ने जिसमें चार चाइल्ड सैंक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हैं को आगामी 15 दिसंबर को केरल के कोच्चि में होने वाले राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उक्त प्रतियोगिता में उक्त चयन में क्षेत्र की गणमान्य लोगों ने बच्चों को शुभ आशीष दी है गति दिवस देहरादून में सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल जिले के 25 बालक बालिकाओं ने प्रति भाग किया । नैनीताल जिले के पास खेल के मैंट नहीं होने के बावजूद भी पांच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। नैनीताल जूडो एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक केरल में भारतीय जूडो एसोसिएशन की सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में -50 किलो (अमन कुमार), बालिका वर्ग – 32 किलो ( भूमि मेहरा), 40 किलो ( आरुषि पांडे) 44 किलो( भावना जोशी) व 52 किलो ( मानसी) खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे । उक्त विजय खिलाड़ियों में चार बच्चे चार खिलाड़ी चाइल्ड सैंक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय के हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

श्री कुमार ने बताया कि उपरोक्त विजय खिलाड़ियों को 12 दिन का मुरादाबाद में कैंप आयोजित किया जाएगा। उसके बाद बच्चे केरल को रवाना होंगे । उक्त चयन पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, जूडो एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बसंत पांडे , महासचिव दिनेश कुमार, व सीएसएसएस की एमडी श्रीमती सुनीता पांडे , प्रधानाचार्य एल . एम कांडपाल, कविता ,दीपक सिंह भाकुनी और साहिल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव