बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली किया सीज, चालक फरार

खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई की है अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है जिसे चौकी परिसर में लाकर सीज कर दिया है साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी रिर्पोट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
बताते चले कि शनिवार को बिन्दुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांधीनगर स्थित खलयान में छापेमारी की इस दौरान उन्हें अवैध मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आते दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक ट्राली को तेजी से भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया जहां कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने ट्रॉली को चौकी में लाकर अवैध खनन में सीज कर दिया गया।पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडंकम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा

इधर चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत उन्हें काफी समय से मिल रही थी जिसपर आज उनके नेतृत्व में छापेमारी कार्रवाई की गई उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रैक्टर टोली को पड़कर सीज किया है।आरोपी निवासी गांधीनगर बिन्दुखत्ता की बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

फिलहाल पुलिस ने मामला अवैध खनन में पंजीकृत कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। वही पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी,कांस्टेबल तरूण मेहता,दयाल नाथ ,अशोक कंबोज,वीरेन्द्र रौतेला शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad