भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की जल्दबाजी, राजनीतिक साजिश और अभिब्यक्ति की आजादी पर हमला है- राजेंद्र सिंह खनवाल
The BJP government's haste to cancel the membership of Congress leader Rahul Gandhi is a political conspiracy and an attack on freedom of expression - Rajendra Singh Khanwal
राजू अनेजा, लाल कुआं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी उबाल देखा जा रहा है क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहां कि भाजपा सरकार द्वारा राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की जल्दबाजी, राजनीतिक साजिश और अभिब्यक्ति की आजादी पर हमला व नियमों का सरासर उलंघन है जबकि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास त्याग और बलिदान का इतिहास रज है उन्होंने कहा कि देश इस समय विपरीत परिस्थतियों से गुजर रहा है जिसकी सरकार को चिंता नहीं है।
मंहगाई,बेरोजगारी,प्रतियोगी अध्ययनरत छात्र छात्रायें, किसान,जवान,ब्यापारी,मातृशक्ति आदि सभी की समस्याओं से ध्यान हटाने को पूर्व काग्रेस अध्यक्ष व मा. सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की गई जबकि जिम्मेदार भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी व उनके त्याग,बलिदानी परिवार के बारे में कई बार अभद्र टिप्पणी की लेकिन उन पर कभी कोई कार्रवाई नही हुई।कांग्रेस अभिब्यक्ति की आजादी के इस हमले पर कानूनी लड़ाई के साथ साथ सड़कों पर भी संघर्ष करेगी।

