भाजपा नेता दीपक बाली के प्रयास लाये रंग , मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर क्षेत्र की दो सडकें बनाने की करी घोषणा

Efforts of BJP leader Deepak Bali paid off, Chief Minister Dhami announced construction of two roads in Kashipur area

खबर शेयर करें -

सी एम धामी का 1 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा- दीपक बाली

राजू अनेजा,काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली ने क्षेत्र की जिन 2 सडकों की बेहद जर्जर हो चुकी हालत से जनता को हो रही भारी परेशानी के चलते मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इन्हें तत्काल बनाएं जाने का जो अनुरोध किया था उस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने इन दोनों सड़कों को बनाए जाने की घोषणा कर दी है। अब शीघ्र ही इन सड़कों के टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने पर काम शुरू हो जाएगा और जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव हीरा सिंह बसेडा ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को इस संबंध में पत्र भेजकर कहा है कि इन सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री की घोषणा के सापेक्ष तत्काल आगामी कार्यवाही करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी को उनकी की गई घोषणा के संबंध में हुई कार्यवाही से अवगत कराया जा सके। वही मुख्यमंत्री द्वारा जनहित के प्रति दिखाई गई गहरी संवेदनशीलता के तहत की गई सड़कों के निर्माण की घोषणा पर भाजपा नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री श्री धामी का क्षेत्र की जनता की और से गहरा आभार व्यक्त किया है। श्री बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया है और कहां है कि नकल विरोधी कानून सहित धामी सरकार ने प्रदेश हित में जो निर्णय लिए हैं उनके चलते आज उत्तराखंड विकास के मार्ग पर दौड़ रहा है। धर्म रक्षक धामी की सरकार जनता की आकांक्षाओं की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता दीपक बाली ने बीती 5 मार्च को देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उक्त दोनों सड़कों जिनमे रामनगर रोड से एनएच 74 तक जाने वाले बाईपास के रूप में प्रयोग होने वाले मार्ग पर केला मोड़ से आई आई एम तक करीब 2 किलोमीटर तक की सड़क और महुआखेड़ा गंज से ग्राम वीरपुर तक की लगभग 3 किलोमीटर सडक के बहुत बुरे हाल मैं होने की बात बताई थी और जनता को हो रही भारी परेशानियों के मद्देनजर इन दोनों सड़कों को तत्काल बनाए जाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन दिया था । मुख्यमंत्री श्री धामी ने भाजपा नेता दीपक बाली के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए 20 मार्च को उक्त दोनों सड़कों को बनाने की घोषणा कर दी है जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा अनुभाग 4 से अपर सचिव हीरा सिंह बसेडा ने घोषणा संख्या 147 व 148/2023 के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को 21 मार्च को पत्र लिखकर माननीय मुख्यमंत्री की ओर से सड़कें बनाने हेतु निर्देशित कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस