पेट और कंधे में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता अजय शर्मा घायल

प्रयागराज में देर रात भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फाफामऊ में भाजपा नेता अजय शर्मा को घर में ही घुसकर गोली मारी गई है।
यह भी पढ़े 👉 खेतिहर मजदूर की झोपड़ी में आग लगने से उसकी आजीविका का सारा सामान खाक
अजय प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। घायल भाजपा नेता जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली पेट और कंधे में लगी है। परिजनों ने बताया कि चार लोग मुंह को गमछा से बांधकर दरवाजे पर पहुंचे। आवाज लगाने पर अजय शर्मा बाहर निकले तो बदमाशों ने गोली मार दी। अजय को आठ गोली लगी है। आनंद हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। वे प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

