बी एल एम के छात्र प्रियांश अनेजा ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

लाल कुआं। बीएलएम अकैडमी के होनहार छात्र प्रियांश अनेजा ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में उत्कर्ष प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रियांश अनेजा को शुभकामनाएं अर्पित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रियांश बी एल एम एकेडमी का कक्षा 4 का होनहार छात्र है पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले प्रियांश ने बीएलएम अकैडमी की तरफ से इंटरनेशनल मैथ ओलिंपियाड 2022-2023 में हिस्सा लिया था इसमे 14 छात्रों ने लेवल-2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है व 50 छात्रों ने एक्सीलेंस ऑफ गोल्ड मेडल हासिल किया है। ओलंपयाड में प्रियांश अनेजा ने पहली बार में ही पूरे इंडिया में 476 वी रैंक प्राप्त कर विद्यालय में छठा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह विद्यालय के प्रबंधक साकेत अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री कंवर ने भी प्रियांश की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित होते हुए उनकी सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad