लेनदेन के रुपए के लिए हुआ खूनी संघर्ष, तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत दो गंभीर घायल
देहरादून में खूनी संघर्ष हुआ है। दो गुटों के बीच फायरिंग होने पर एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पतालत में भर्ती कराया गया है।
देहरादून की लेन 14 गढ़वाली कॉलोनी डोभाल चौक पर रविवार देर रात खूनी संघर्ष हुआ।
दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने बदमाश बुलाकर फायरिंग करवा दी। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने वाले एक शख्स द्वारा ब्याज के पैसे ना लौटाने पर तीन युवकों रवि बडोला, सुभाष और मनोज नेगी पर किराए की गाड़ी में आए गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है. मामले में रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.
देर रात हुए घटनाक्रम में रात को लेकर सुबह सवेरे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी घर में तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज आरोपी है और सुभाष क्षेत्री घायल हो गया है।
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

