बेरीपड़ाव: मोबाइल विवाद में खूनी रंजिश; स्कूटी सवार युवकों को कार से उड़ाया, बाल-बाल बची जान..देखें सीसीटीवी फुटेज

खबर शेयर करें -

लालकुआं। मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूटी सवार दो युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव के खड़कपुर निवासी बसंत नाथ गोस्वामी ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम बेरीपड़ाव चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर उसका भवान सिंह नवाड निवासी संजय सिंह राणा से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
इसके बाद बसंत नाथ गोस्वामी अपने मित्र प्रकाश चंद्र सुयाल के साथ स्कूटी से हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए। वापसी के दौरान ग्राफिक एरा कॉलेज के सामने हाईवे पर आरोपी संजय सिंह राणा ने अपनी कार से उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज परिहार का निधन; बिंदुखत्ता में शोक की लहर, रानीबाग में किया गया अंतिम संस्कार

गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे दोनों की जान बच गई। हालांकि दोनों को चोटें आई हैं और स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी का बड़ा एक्शन; शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, अवैध खनन में लापरवाही पड़ी भारी

घायल बसंत नाथ गोस्वामी और प्रकाश चंद्र सुयाल ने उपचार कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।