अलका पाल ने त्योहारों से पहले सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने आगामी नवरात्र और ईद के मद्देनज़र शहर में व्यापक सफाई और मजबूत व्यवस्थाओं की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि त्योहारों से पहले शहर की हालत दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।

“मंदिर-मस्जिदों के आसपास चलाया जाए विशेष सफाई अभियान”

अलका पाल ने बताया कि उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से वार्ता कर स्पष्ट रूप से कहा है कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

बिजली, पानी और सुरक्षा पर भी सख्त निर्देश की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने विद्युत विभाग, जल निगम और नगर निगम को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली और जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सक्रिय रहते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

“शांति व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए”

अलका पाल ने दो टूक कहा कि नवरात्र और ईद जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण पर्वों पर शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि वह पहले से ही रणनीति बनाकर मैदान में उतरे, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश न कर सके।
सफाई और सुरक्षा—दोनों पर फोकस जरूरी
उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे और लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Ad