हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला एमबीबीएस के छात्र का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एमबीबीएस के एक छात्र का शव बरामद हुआ है. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ठंड लगने के कारण छात्र की मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

बता दें कि काठगोदाम शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु का शव आरटीओ रोड रेशमबाग के पास एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. वहीं, घटनास्थल के पास ही पुलिस को युवक की स्कूटी भी मिली है.

बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. उन्होंने पुणे के मेडिकल कॉलेज में प्रियांशु का दाखिला करवाया था. हालांकि, वह अभी कॉलेज नहीं गया था. मृतक के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा बिना बताये घर से स्कूटी लेकर निकला था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

वहीं, इस मामले में मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि युवक संभवत: नाले में गिर गया होगा. जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad