उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के साथ हुए मुकाबले में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने की जीत दर्ज

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में हैं। शुक्रवार शाम को अक्षय ने दून के रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेला।

अक्षय कुमार और एडीजी अमित सिन्हा की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में अक्षय कुमार की टीम ने जीत दर्ज की।

पुलिस जवानों के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम को पुलिस जवानों के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहुंचे। उन्‍होंने वॉलीबॉल खेलने के साथ ही समस्त पुलिस खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

अक्षय कुमार ने पुलिस परिवारों के साथ गाने भी गाए

साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ भी संवाद किया। अक्षय कुमार ने पुलिस परिवारों के साथ गाने भी गाए। जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि वे पुलिस का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। नागरिकों की और कानून की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस से सभी को चौंकाया

इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस से सभी को चौंका दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वॉलीबॉल मैच में मात दी। साथ ही आर्केस्ट्रा के साथ गाने भी गाए। इस दौरान पुलिस लाइन का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

सेल्फी खिंचवाने के भी होड़

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

अक्षय कुमार के साथ सेल्फी खिंचवाने के भी होड़ मची रही। पुलिस कर्मियों व पत्रकारों ने अक्षय के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाईं। इस दौरान एडीजी वी मुरूगेशन, पीवीके प्रसाद, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad