बिंदुखत्ता: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सड़क दुर्घटना में घायल बिंदुखत्ता निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।


गत 21 जून को सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी कर्मी गौरव भट्ट पुत्र स्व हरि दत्त भट्ट उम्र 32 वर्ष रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी कर मिल के वीआईपी गेट से बाइक द्वारा घर को जा रहा था, हाइवे में पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, राहगीरों की मदद से गौरव को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन सोमवार की प्रातः गौरव मौत से जंग हार गया, युवक की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक गौरव का एक चार वर्ष का पुत्र राहुल है, जबकि पत्नी विमला व अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिलनसार व हंसमुख व्योहार के धनी गौरव की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है,

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश